- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mahant Nritya Gopal Das Health Update | Ayodhya Ram Mandir Trust Head Mahant Nritya Gopal Das Health Condition Today News Update
अयोध्या36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महंत नृत्य गोपाल दास (बीच में) की कोरोना रिपोर्ट फिलहाल निगेटिव आई है। अगस्त में उन्हें कोरोना हो चुका है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (82) की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई। डॉक्टरों ने उनकी जांच की। इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाराबंकी के सफेदाबाद से लखनऊ तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

लखनऊ के शहीद पथ पर ग्रीन कॉरिडोर की जिम्मेदारी संभाले पुलिसकर्मी।
अयोध्या के DM एके झा ने बताया कि महंत नृत्यगोपाल दास का कोविड टेस्ट करवाया गया था, रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अगस्त में नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिकवर होने के बाद वे अयोध्या लौटे थे। महंत नृत्यगोपाल श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं।
.